तलवाड़ी डिग्री कॉलेज में RTI वाद-विवाद प्रतियोगिता: शिखा जोशी प्रथम, रेनुका द्वितीय।

थराली (हरेंद्र बिष्ट)। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में ‘डॉ. आरएस टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “सूचना का अधिकार @21: कानून में सुधार या इसके क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना” विषय पर जोरदार तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा शिखा जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आरटीआई कानून के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की ही रेनुका ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका राजनीति विज्ञान विभाग के मनोज कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग की डॉ. नीतू पांडे और इतिहास विभाग के अनुज कुमार ने निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार लाने के लिए यह कानून बेहद प्रभावी रहा है, लेकिन समय की मांग के अनुसार इसमें जरूरी संशोधन भी किए जाने चाहिए।
वहीं राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. ललित जोशी ने कहा कि आरटीआई के जरिए देश में कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश हुआ है, हालांकि इसकी रक्षा के लिए कई आरटीआई कार्यकर्ताओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
प्रतियोगिता का संचालन गणित विभाग की डॉ. सुधा राना ने किया। इस अवसर पर डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. खेमकरण सोमन, रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी सहित कई प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

