श्रीमूलनारायण रामलीला में श्रीराम वनवास तक का मंचन हुआ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता
कलके राजा आज संन्यासी प्रभु यह कैसा संसार है……
बेरीनाग के चौकोडी श्रीमूलनारायण रामलीला कमेटी के द्वारा पंचम दिवस की लीला में श्रीराम वनवास से गंगा तट पार करना, वनस्त्री प्रवेश तक की रामलीला का मंचन किया गया। पंचम दिवस पर मुख्य अतिथि कैपटन हरीश सिंह, के. पुष्कर सिंह बठकोरा, सु. उमेद सिंह, केशर महरा, सुरेन्द्र सिंह कार्की गोदावरी प्लेश रहे। पंचम दिवस का दृश्य श्रीराम, लखन व सीता के द्वारा गाये गए गाने ”सब राज पाठ छोड़के जंगल को चल दिए….” को सुनकर लोग भावुक हो उठे।

लीला का मुख्य आकर्षण रामजी, सीता माता, लखन लाल को केवट परिवार के द्वारा नौका पार करना रहा। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, कोषाध्यक्ष जगदीश सुपयाल, प्रबन्धक हीरा सिंह गैड़ा, व्यवस्थापक हरीश खाती, संरक्षक मनोज सानी, संयोजक हरीश चुफाल, हरीश कोरंगा, संगीत निर्देशक महेश जोशी, नितिन कुमार, मंजू कार्की, निर्मला चुफाल, रेखा मेहरा, गीता पाठक, शंकर जोशी, खुशाल धानिक, रूप सिंह पपोला, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, निर्मल डसीला, संजू कठायत, गणेश बृजवाल, नवीन पाठक आदि मौजूद रहे। लीला का संचालन वक्ता मैनेजर गिरीश तिवाड़ी जी ने किया।

