berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के संवर्द्धन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय  की अध्यक्षता में महाविद्यालय के आगामी सत्रार्ध के शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के संवर्द्धन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्य ने आगामी सत्रार्ध में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त को-करिकुलर, एक्स्ट्रा-कुरिकलर गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। बैठक में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु विभिन्न प्रतियोगी कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राचार्य  ने विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके नैतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास पर प्रकाश डाला एवं समस्त प्राध्यापकों को कक्षाओं में नैतिक शिक्षा पर भी जोर देने की सलाह दी। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News