FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandमुनस्यारी

बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

मुनस्यारी आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  दुर्गेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं परीक्षा प्रभारी डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में एक दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिवार से परिचय करवाया गया ।

मंच का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉक्टर रिफाकत अली के द्वारा किया गया। इंडक्शन प्रोग्राम में डॉक्टर रिफाकत अली द्वारा NEP – 2020 के पाठ्यक्रम एवं एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं को समझाया गया। साथ ही साथ महाविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, राज्य सरकार की छात्र-हित में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई । इसके बाद अमित कुमार टम्टा द्वारा क्रीड़ा से संबंधित तथा छात्रवृत्ति और छात्र संघ चुनाव से संबंधित जानकारी छात्र – छात्राओं को दी गई। डॉ० राहुल पाण्डेय ने पुस्तकालय से संबंधित जानकारी साझा की ।
कार्यक्रम में डॉ राहुल पांडे,  चन्द्र प्रकाश आर्या,  अमित कुमार टम्टा, डॉ० उदय भान, डॉ०रितु, डॉ० रीता आर्य, डॉ० पुष्पा कालाकोटी, डॉ० प्रशान्त जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पांडे, चेतन चंद्र जोशी, डॉ० दिनेश चंद्र पांडे, डॉ० अशोक कुमार मौर्य, कार्यालय से गणेश फर्स्वाण,  कैलाश देवली,  हेमा पंचपाल,  लक्ष्मी,  धर्मेन्द्र नितवाल,  लक्ष्मण बिष्ट एवं  त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News