बेरीनाग महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय पहाड़ी हाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय पहाड़ी हाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एम .पांडे ने किया। अड्यूसेट हाल में 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स मार्केटिग स्टैटीजी की संक्षिप्त आख्या विभाग प्रभारी रश्मि सेलवाल द्वारा प्रस्तुत की गई । आंचल, कविता कार्की, अक्षरा , विनीता धानिक आदि विद्यार्थियों ने भी इस विषय पर अपने अनुभव साझा किए ।इसी कोर्स के तहत व्यावहारिक अनुभव के लिए विद्यार्थियों द्वारा पहाड़ी उत्पादों पर आधारित पहाड़ी हाट का आयोजन किया गया ।

महाविद्यालय में लगाए पहाड़ी हाट में पहाडी दाल, मडुवा, पपीता, पहाडी चावल , साग- सब्जी , ऐपण, डेकोरेटीव सामान, मट्ठा, पहाडी जडी बूटियां, बुरांश जूस , काफल आदि के स्टाल को सभी में द्वारा खूब सराहा गया ।

कार्यक्रम में डा.दीपा पंत, डा सुनील पंत , डा बालम सिंह बिष्ट , डा महेश विश्वकर्मा, डा विनीता टम्टा, विशाल कुमार सहित समस्त प्राध्यापकगण व अन्य कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे।

