FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद  की 146 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य  की अध्यक्षता में किया।

मुनस्यारी संवाददाता। 

मुनस्यारी। महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद  की 146 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य  की अध्यक्षता में किया गया।मंच का संचालन डॉ. चेतन चंद्र जोशी ने किया। हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रीता आर्या ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। तत्पश्चात डॉ. मनीष पांडे द्वारा मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गई कहानियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही डॉ. उदयभान द्वारा प्रेमचंद जी की कहानियों की सीख को करियर बनाने की दिशा में प्रेरित किया गया।इसके बाद हिंदी विभाग की विभाग-प्रभारी डॉ. रीतु ने मुंशी प्रेमचंद की साहित्यिक विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान पर दृष्टिपात किया। साहित्य समाज को किस स्तर तक लाभान्वित करता है, इस पर उन्होंने गहरी समीक्षा की।कार्यक्रम के अंत में डॉ. चेतन जोशी द्वारा मुंशी प्रेमचंद की शिक्षाओं, आदर्शवादी और यथार्थवादी विचारधारा को विस्तारपूर्वक बताया गया।

प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर राहुल पांडे जी के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम दौरान महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This News