राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “बर्ड ट्रेल की स्थापना” (इस्टैब्लिशमेंट ऑफ़ बर्ड ट्रेल)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट जी के मार्गदर्शन में जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “बर्ड ट्रेल की स्थापना” (इस्टैब्लिशमेंट ऑफ़ बर्ड ट्रेल)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय परिसर में पक्षियों की गतिविधि के लिए अनुकूल स्थल का चयन कर उनके लिए दाना डालने, पानी पीने तथा रहने की व्यवस्था की गई, जिस हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लकड़ी, गत्ते, प्लास्टिक, घासफूस आदि से पक्षियों के लिए विभिन्न प्रकार के बर्ड हाउस, बर्ड फीडर, वाटर फीडर, बॉक्स आदि निर्मित कर उन्हें बर्ड ट्रेल में स्थापित किया। पक्षियों के भोजन हेतु विभिन्न प्रकार के अनाजों का मिश्रण निर्मित किया गया, जिसमें गेहूं, धान, बाजरा, मक्का, चना, भांग, मूंग, दाल, मूंगफली, चावल तथा सरसों मुख्य थे। प्राचार्य जी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने पक्षियों हेतु बनाए गए बर्ड फीडर्स में उपरोक्त अनाजों के मिश्रण को पक्षियों के भोजन हेतु डालकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्राचार्य जी तथा जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ अमन वर्मा, डॉ कंचन भंडारी और डॉ वंदिता कांडपाल ने विद्यार्थियों को जैव विविधता तथा पक्षियों के संरक्षण की जानकारी देते हुए उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य जी ने कार्यशाला के आयोजन हेतु विभाग के प्राध्यापकों एवं कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों द्वारा निर्मित बर्ड फीडर्स, ड्रिंकर्स आदि की सराहना कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला के सफल आयोजन के पश्चात जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य जी, समस्त प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यशाला में डॉ जे एन पंत, डॉ एल डी मिश्रा, डॉ डी एस खाती, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ दीप्ति मिश्रा, डॉ ओमप्रकाश, डॉ किशोर कुमार डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ प्रतिभा नेगी, श्री विपिन पाठक श्री शमशेर सिंह महर समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।


