” रिवाइज्ड नैक फ्रेमवर्क फ़ॉर एफिलिएटेड कॉलेजेज : स्ट्रेटजी एंड सबमिशन ऑफ एस एस आर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ” रिवाइज्ड नैक फ्रेमवर्क फ़ॉर एफिलिएटेड कॉलेजेज : स्ट्रेटजी एंड सबमिशन ऑफ एस एस आर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सी. डी. सूंठा जी उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड रहे।कार्यशाला के शुभारंभ में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रोफेसर डी. पी. भट्ट जी ने आदरणीय निदेशक महोदय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा महाविद्यालय के निरंतर विकास के लिये उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा की। कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर सी. डी. सूंठा जी ने संस्थानात्मक गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के विषय मे अपने सारगर्भित व्याख्यान से समस्त प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में सुशासन ,नेतृत्व एवं नियोजित विकास तथा नैक से सम्बंधित अपने अनुभव को साझा कर समस्त प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में नवाचार, उत्कृष्ट शोध कार्यों, संस्थानात्मक मूल्य एवं नैतिकता की आवश्यकता है जिसे देश के प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थाओं में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थाओं से शोध परियोजना के प्रति ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इसके उपरांत निदेशक महोदय ने महाविद्यालय के समस्त विभागों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। कार्यशाला के अंत में आई.क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. डी. एस. खाती ने मुख्य अतिथि समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यशाला में डॉ. पी. एस. मेहरा, डॉ.जे. एन. पंत समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

