गंगोलीहाट नगर पालिका के नए भवन का समारोह पूर्वक शुभारंभ।
गंगोलीहाट नगर पालिका के नए भवन का समारोह पूर्वक शुभारंभ ……..

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट के नगर पालिका के नवनिर्मित भवन का आज मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह पूर्वक लोकार्पण किया नगर पालिका के पुनौली वार्ड में एक करोड़ 21 लाख 58000 हजार की लागत से बने नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर वरीयता दी जाती है उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए नगर पालिका गंगोलीहाट को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया विशिष्ट अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बीएस नेगी ने राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहट की समस्याओं को उठाते हुए विधायक फकीर राम टम्टा से समाधान की मांग की ।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम गंगोलीहाट बी एस फोनिया ने विकास कार्यों में जनसहयोग की अपील की, पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र पंत ने पद पर बैठे व्यक्ति से अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन करने की अपील की समारोह की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका की अध्यक्षा जय श्री पाठक ने उक्त भवन की स्वीकृति दिलाई जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों मैं आवास विहीन लोगों को 145 आवास उपलब्ध कराए गए हैं जबकि 470 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालयों से लाभान्वित किया गया है तथा 34 फड व्यवसाईयों को ₹10000 का ऋण 1% ब्याज पर उपलब्ध कराया गया है उन्होंने प्रत्येक वार्ड में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए जन सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसीलदार चन्द्र प्रकाश आर्य, अधिशासी अधिकारी कमल कुमार, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, सभासद मोहन कार्की, प्रभा कोहली, बहादुर राम, संजय बोरा, राजेंद्र धानिक , नीमा परगाई, तारा लाल चौधरी, हरीश पंत, राम सिंह बिष्ट ,ठाकुर सिंह, कल्याण सिंह धनिक, किशन उप्रेती, प्रेम राम, जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, सहित दर्जनों लोग नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे इस अवसर पर वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया । समारोह का संचालन किशन पाठक ने किया।

