FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

देवभूमि उद्यमिता योजना’ के दो दिवसीय बूट कैम्प का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी। स्व० डॉ० आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के दो दिवसीय बूट कैम्प का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सत्र में प्रमुख अतिथि  विनय यादव, जिला समन्वयक, देवभूमि उद्यमिता योजना, पिथौरागढ़ के साथ ही आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
द्वितीय दिन के कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों और विचारों को सुनने से हुई। छात्र-छात्राओं ने अपने विभिन्न उद्यमिता विचार प्रस्तुत किए,  इसके बाद प्रत्येक विचार पर चर्चा की और व्यावसायिक विचारों को अगले स्तर तक पहुँचाने के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि अपने विचारों को कैसे ठोस योजना में बदल सकते हैं और व्यावसायिक पहल के लिए कौन-कौन से कदम उठाने होंगे।
सत्र के दूसरे भाग में, स्वंय सहायता समूह (SHG) की कई महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इन महिलाओं ने अपने-अपने व्यवसायों के अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने किस प्रकार से अपने व्यवसाय की शुरुआत की। उनके अनुभवों ने छात्रों को प्रेरित किया और व्यावसायिक क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की दिशा में एक प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० रवि जोशी ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रभारी प्राचार्य  दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ० राहुल पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक  चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ० रिफाकत अली,  अमित कुमार टम्टा, सुश्री निधि मारोठिया, डॉ० हेमन्ती, डॉ० रवि जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह,  बलवन्त सिंह, डॉ० भागीरथी राणा, डॉ० शैलेष भंडारी,  गणेश फर्स्वाण,  कैलाश देवली,  हेमा पंचपाल, लक्ष्मी,  धर्मेन्द्र नितवाल,  लक्ष्मण बिष्ट,  त्रिलोक राम, छात्र संघ अध्यक्ष  भागीरथी मर्तोलिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This News