FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली निवासी एक महिला की काफल के पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली निवासी एक महिला की काफल के पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर से जहां महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र के जारा जिबली गांव निवासी नीमा देवी, बीते रविवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने के लिए जंगल में गई थी। बताया गया है कि काफल तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ी थी, इसी दौरान अचानक पेड़ की टहनी टूट जाने से वह पेड़ से नीचे गिर गई। इस दुखद हादसे में नीमा ने मौके पर ही दम तोड दिया। मृतका नीमा अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोते बिलखते छोड़ ग‌ई है।  ग्रामीणों के अनुसार मृतका नीमा के पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं।

 

Share This News