FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडटनकपुर

वार्ड संख्या 05 नई बस्ती निवासी एक महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत।

एनएचएल नेटवर्क📡

टनकपुर नगर क्षेत्र से लगे जंगल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।वार्ड संख्या 05 नई बस्ती निवासी एक महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक महिला माधुरी पत्नी भूपराम अन्य महिलाओं के साथ जंगल क्षेत्र में लकड़ी लेने गई थी।इसी दौरान सेनापानी मार्ग में दीवान चौकी के नजदीक अचानक जंगल में मौजूद हाथी ने हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग, स्थानीय निवासियों की मदद से घायल महिला को तत्काल 108 एम्बुलेंस द्वारा टनकपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

Share This News