राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के सभागार में सतत शिक्षा के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेतालघाट। उत्तराखंड शासन के नियोजन विभाग के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट नैनीताल के सभागार में सतत शिक्षा के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सतत शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग किया जिसमें रुद्राक्ष जोशी राजीव गांधी अभिनय विद्यालय के छात्र ने प्रथम, द्वितीय डिंपल जोशी जीआईसी बेतालघाट, तृतीय रेखा एवं बबली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इस सेमिनार मंच संचालन एवं कोऑर्डिनेटर के रूप में राजेंद्र पांडे राजकीय आईटीआई बेतालघाट ने अपनी भूमिका निभाई एवं आईटीआई के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ मुकेश सिंह नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं को सतत शिक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं संबंधी प्रश्न भी छात्र-छात्राओं ने दिए और सभी ने छात्र-छात्राओं ने संतोष जनक जवाब दिया के लिए सभी की सराहना की गई। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार जोशी ने कंपटीशन की तैयारी कैसे करते हैं इस विषय पर भी छात्र छात्राओं को बहुत अच्छी तरह से मार्गदर्शन किया
इसी क्रम में जीआईसी बेतालघाट के प्रवक्ता संजय जोशी ने भी प्लास्टिक होने वाले नुकसान एवं इसे कम से कम प्रयुक्त करने के संबंध जानकारी दी
अंत में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के प्रधानाचार्य दीप त्रिपाठी ने सभी मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करने की बधाई दी।

