berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मिनी मैराथन में आरती, जीवन,राजेन्द्र ने बाजी मारी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग अनंत चतुर्दशी के मौके पर बेरीनाग मंदिर ट्रस्ट के द्वारा में नशा मुक्ति अभियान के तहत मिनी हिल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय धावक वृद्ध अशोक शर्मा ने किया और कहा की खिलाड़ियों से हमेशा खेल भावना खेलते हुए नशा मुक्त रहने की अपील की और खेल को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने को कहा। इस मौके पर बेरीनाग मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित पंत ने बताया बेरीनाग के रात्रि मेले मौके पर मंदिर परिक्रमा के तहत 9 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बालक और बालिका वर्ग के साथ ओपन वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए पांखू, राईआगर, कांडे किरौली, गणाई, थल, डीडीहाट,पिथौरागढ़, देहरादून, हल्द्वानी सहित आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खेल प्रतिभागी पहुंचे थे।बालिका वर्ग में आरती प्रथम, खुशबु द्वितीय माया तृतीय और पुरुष वर्ग में जीवन सिंह प्रथम, सूरज सिंह द्वितीय, गौरव कार्की तृतीय स्थान पर रहे। 50 प्लस में राजेन्द्र सिंह उडियारी प्रथम, मदन राम द्वितीय बेरीनाग,अशोक कुमार शर्मा तृतीय देहरादून तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर विजेता 10वें स्थान तक विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार वितरण किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 51सौ रुपया, द्वितीय पुरस्कार 31सौ रूपया और तृतीय 21सौ और दसवें स्थान तक 5सौ की नगद धनराशि दी गई। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष हेम पंत,नाग मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित पंत, ब्लाक खेल समन्वयक प्रदीप पंत,चंदन महरा, मनोहर खाती, खुशाल रौतेला, प्रदीप महरा, विनोद मेहरा, हनुमान रावत, धीरज जोशी, प्रवीण कार्की, भूपेश पंत, नवीन पंत, पंकज, भरत मारकूना, कमल पांडे, भूपाल राम सहित आदि मौजूद रहे।

65 वर्षीय वृद्ध धावक ने बडाया हौसला
बेरीनाग। देहरादून निवासी राष्ट्रीय धावक 65 वृद्ध अशोक शर्मा मिनी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए बेरीनाग पहुंचे जहाँ पर अशोक शर्मा ने खुद 50 प्लस की दौड़ में प्रतिभाग कर इस उम्र में अपने को फीट होने का दावा किया। और दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जो पूरी मैराथन में आकर्षण का केंद्र रही।

Share This News