berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

व्यापार संघ जिला स्तरीय पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग । बेरीनाग व्यापार मंडल के द्वारा पिछले दिनों जिला स्तर पर बेरीनाग के तीन व्यापारियों को पद मिलने पर शहीद स्मारक बेरीनाग में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में एक स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव नियुक्त जिला मंत्री पंकज कार्की, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत, दीपक बोरा और बेरीनाग व्यापार मंडल की कार्यकारी में हेमंत कुमार और सुनील कुमार का माल्यार्पण कर शांल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की व्यापरियों के हितों के लिये संघर्ष किया जायेगा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जायेगा ।इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया जिला स्तर पर तीन व्यापारियों को दायित्व मिलने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर भी दो व्यापारियों को कार्यकारणी में दायित्व दिया है। इस मौके पर व्यापार संघ के द्वारा पिछले दिनों दो दिवसीय मेले को ऐतिहासिक रूप से शांति पूर्ण संपन्न करने पर सभी क्षेत्र वासियों का आभार जताया। और भविष्य में व्यापार संघ के द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत धानिक,इन्द्र धानिक, देब सिंह गैंडा, राजेश पंत, होशियार मियांन, महेश पंत, दीपक कलाकोटी, रिजवान अहमद, अमित पाठक, किशन पंत,सौरभ बोरा, नरेंद्र बाफिला,मनीष पंत सहित आदि मौजूद रहे।

Share This News