FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

ढिंगाल गांव निवासी अभय राज सिंह बिष्ट का आर्मी ओटीए के लिए चयन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।

गणाई गंगोली । ढिंगाल गांव निवासी अभय राज सिंह बिष्ट ने आर्मी टीईएस क्वालीफाई किया है । अभय ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में आर्मी ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण लेंगे।

अभय की प्रारंभिक शिक्षा गणाई में हुई। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। उन्होंने इसी वर्ष घोड़ाखाल से 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं की परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। अभय का छोटा भाई भी वर्तमान में सैनिक स्कूलघोड़ाखाल अध्ययनरत में है। पिता राजेन्द्र बिष्ट व माता कमला बिष्ट सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उनके चयन पर ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला, जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, कुंदन मेहता, जितेंद्र बोरा, राजेंद्र उपाध्याय, भुवन बोरा, डिगर सिंह बोरा, राजकमल मेहता, चेतन प्रकाश बोरा, भरत सिंह, देवेंद्र मेहता आदि ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।

Share This News