थर्टी फर्स्ट मानने उमड़ने लगे पर्यटक पिंडर घाटी के सुरम्य स्थलों पर।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली।2023 को विदा करने एवं 2024 का स्वागत करने के लिए अर्थात थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए दो से तीन हजार पर्यटक पिंडर घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सुमार लोहाजंग, भैकलताल, ब्रहमताल,वांण,दिदीना आदि स्थानों पर आ चुके हैं। और उनके आने का सिलसिला जारी है। जिससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।


पिछले एक दशक से तेजी के साथ भैकलताल, ब्रहमताल ट्रैक ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन पर्यटन के रूप में तेजी के पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा हैं, इस ट्रैक पर प्रति वर्ष ही पर्यटकों एवं ट्रैकर्सों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा होता जा रहा हैं। 3से4 दिनी इस ट्रेक पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य से दीदार होने का पयर्टकों मौका मिलता हैं। ऊंच हिमालई क्षेत्र में स्थित खूबसूरत तालाबों को देख पर्यटक अचंभित हुए बगैर नही रह पाते हैं। शीतकाल में इन क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी में तों पर्यटन खाशे रोमांच से भर उठते हैं।


——

इस वर्ष अब तक 2-3 बार ही भैकलताल-ब्रहमताल में हल्की बर्फबारी होने के कारण यहां पर आने वाले पर्यटक मायुश हो कर लौट रहे हैं, बावजूद इसके यहां की प्राकृतिक सौंदर्य एवं दूर तक दिखाई देने वाले दृश्यों से पर्यटक अभिभूत हुए बगैर नही रह पा रहे हैं। थर्टी फर्स्ट को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है,वांण, लोहाजंग,दिदिना लगभग सभी होटल,लॉज, पेईंग गेस्ट हाउस लगभग फूल हो चुकें हैं। भैकलताल एवं ब्रहमताल में पूरी टेंट कालोनी बनी हुई हैं।इस मौके पर करीब दो से तीन हजार लोग एवं पर्यटक इन स्थानों पर आ सकते हैं।
                        इंद्र सिंह राणा
                     वरिष्ठ पर्यटन व्यवसाई
                             लोहाजंग
——–

 

1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक भैकलताल, ब्रहमताल ट्रैक का 4560 भारतीय एवं 17 विदेशी ट्रैकरों ने ट्रेकिंग की। जबकि 1 जनवरी से 25 दिसंबर 2023 तक 4538 भारतीय एवं 27 विदेशी ट्रैक्टर ट्रैकिंग कर चुके हैं थर्टी फर्स्ट सहित अन्य 5 दिनों में यह संख्या बढ़ी, ट्रैकिंग रूट में पालीथीन प्रतिबंधित किया गया हैं।जो भी ट्रैक्टर ट्रैक्टर प्लास्टिक की पानी की बोतलें, प्लास्टिक पैकिंग खाद्य सामग्री ले जाता हैं उसे खाली प्लास्टिक की बोतलें एवं प्लास्टिक को वापस अपने साथ लाने की अपील करने के साथ ही ट्रैकिंग एजेंसियों को भी इस को गंभीरता से लेने को कहा गया है।
                   हरीश थपलियाल
                रेंज अधिकारी मध्य पिंडर।
                         रेंज थराली

Share This News