पिथौरागढ में 40 लोगों के विरुद्ध धारा 107,116 सीआरपीसी के तहत की जा रही कार्यवाही।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो चुनाव के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर उनको पाबन्द किया जा रहा है तथा सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही कर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कुल. 40 लोगों के विरुद्ध धारा. 107,116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई तथा कोतवाली पिथौरागढ़, डीडीहाट एवं धारचूला पुलिस द्वारा कुल 05 व्यक्तियों के विरुद्ध 110जी सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय द्वारा एक सक्रिय आरोपी विश्वास कुमार निवासी जाजरदेवल उम्र. 24 वर्ष के विरुद्ध तथा थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह द्वारा सक्रिय आरोपी धीरज कुमार निवासी. ग्राम पतारवाड़ा, उम्र. 35 वर्ष के विरुद्ध 2/3 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई। उप निरीक्षक मीनाक्षी देव चौकी प्रभारी ओगला द्वारा चैकिंग के दौरान आरोपी राजेन्द्र शाही, निवासी. बुड़काफल, उम्र. 34 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

