FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

आधी रात को यहां गहरी खाई में गिरी कार , तीन लोगों की मौके पर ही मौत ।

एनएचएल नेटवर्क।

चमोली जनपद अंतर्गत गोपेश्वर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है यहां नंदानगर घाट में शुक्रवार आधी रात को एक कार वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गहरी खाई से शव बाहर निकले। मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के थाना नंदानगर घाट में आधी रात को कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 1:15 बजे सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई है। कार में तीन लोग सवार थे। सूचना पर थाना नंदानगर पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरण के मौके पर पहुंची। बताया गया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लाई।

मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूडी निवासी ग्राम कुंमजुंग नंदा नगर घाट, राकेश सती पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली और ललित प्रसाद पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली के रूप में हुई है।

Share This News