FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

अद्भुत प्राचीन रहस्यों से भरा है पंचेश्वर महादेव मंदिर

अद्भुत प्राचीन रहस्यों को संजोये हुआ है कुमाऊँ एंव मित्र राष्ट्र नेपाल का पंच परमेश्वर पंचेश्वर महादेव मंदिर

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता  दीपक जोशी

पर्यटन के संसाधनों के अभाव के कारण विकसित होने से पिछडा यह क्षेत्र

बता दें कि सात भाई चौमू में चीड़ के स्वामी का मंदिर है पंचेश्वर मंदिर
बांकी एक भाई नेपाल, 6 भाई भारत में स्थापित है
साथ में सिद्ध कारी शिव भोलेनाथ का मंदिर भी जुडा है चौमू देव के साथ
शिव के रूप में गणमेश्वर, तालेश्वर, शिव केदार, थल केदार, लाटा केदार, व छिपलाकेदार की धरा में स्थित यह मंदिर अत्यन्त रहस्यों से भरा हुआ है
मंदिर की बनावट अत्यन्त प्राचीन कला से है, किंतु दो जनपद एंव मित्र राष्ट्र नेपाल का भी यह मंदिर होने की वजह से राज्य पर्यटन की श्रेणी में भी जुड गया, जिससे मंदिर का सौन्दर्य करण, रहने हेतु आवास गृह, मंदिर परिषर में साज सज्जा की गयी है, जिससे मंदिर और आकर्षिक हो गया है वही किंवदंती कथाओं के आधार पर पंचेश्वर मंदिर की कथा के विभिन्न रोचक तथ्यों पर आधारित है जानकारी के अनुसार महाभारत काल में पाण्डवों द्वारा इस
मंदिर की स्थापना की गयी थी जहाँ पांच बडी नदियाँ, रामगंगा, सरयू , काली नदी, गौरी नदी,व धौली नदी नेपाल जो कि विभिन्न क्षेत्रों से निकलते हुऐ इसी पचेश्वर नामक स्थान पर मिलकर एक बडा संगम बनाती है इसी महासंगम व रमणीयता को देखते हुऐ पाण्डवों ने अज्ञातवास के दौरान यहाँ पर शिव मंदिर की स्थापना की, कुछ समय उपरान्त जब पांण्डव चले गये तब यहाँ काली नदी के क्षेत्र में एक धटना धट गयी इस नदी में कुछ शक्तिशाली दैत्यों कुमाऊँ की भाषा में (मशान) का अद्गगम हो गया जिन्होंने अपना प्रकोप करना शुरू कर दिया जन जन को परेशान करने लगे तब उनका प्रकोप शांत करने हेतु सभी ने सिद्ध केदार भगवान शिव से उन दैत्यों से रक्षा करने की गुहार लगाई तब शिव केदार के आदेश पर उनके जोगी रूप 7 भाई चौमू देव , नंदी रुप लाटा देव भरकाणा, देव तालेश्वर देव, गणमेश्वर देव, नेपाल में स्थित सिद्ध केदार सभी ने दैत्यों से युद्ध शुरू कर दिया लगभग सभी देत्यों से विजय प्राप्त हो गयी एक दैत्यों के सेनापति देवताल को छोडकर , देवताल बहुत शक्तिशाली दैत्य था जिसने बहुत से देव अंशों को युद्ध में पराजित किया, जब सभी देव रूपी अंश देवताल रूपी(मशान) को नही परास्त कर सके तब सभी देवताओं ने शिव केदार जी के साथ मिलकर एक योजना बनाई और शिव के अंश गणमेश्वर को आदेश दिया की तुम इस देवताल रूपी दैत्य को पराजित करो तथा उसका प्रकोप शांत करों तब गणमेश्वर ने काली के मशान देवताल के साथ भयंकर युद्ध किया और उसे पराजित कर
लोहे की जंजीरों से जकड कर एक गहरे तालाब में डाल दिया तथा उसके ऊपर अपना एक पांव रख दिया, तथा जंजीर का एक सिरा अपने हाथ में पकड (रूम )नामक स्थान पिथौरागढ जनपद के भयंकर जंगल में खुद को स्थापित किया, वही पराजित होने की पीडा पर देवताल द्वारा गणमेश्वर बाबा को अपना गुरु स्वीकार लिया और वचन दिया कि में सदैव आपके आदेश का पालन करूंगा , और अपनी शक्ति का इस्तेमाल आपके आदेश पर ही कार्य करूंगा यह वरदान मिला, साथ ही गुरू गणमेश्वर के आदेश पर प्रजा या याचक का न्याय करने का भी वरदान प्राप्त हुआ, साथ ही दयोताल को एक तालाब भी प्रदान किया गया जिसमें आज भी मन मुराद पूरी होने पर लोगों सोने का दान करते है, सोने की तालाब भी इसे कहा जाता है केवल पुजारी को ही इस तालाब में जाने का, अधिकार मिला है परम आस्था का प्रतीक इस धाम को माना जाता है वहीं एक कथा इस स्थान से जोडी जाती है डोटी गांव के भवानी चंद के पुत्र गंगाचन (गंगनाथ) का भी जिक्र आता है , जब वे बाल्य अवस्था में अपने गृह को छोडकर हरिद्वार जाने हेतु रात में काली नदी के पार करने हेतु आते है तभी यही काली का वीर मशान दयोताल उन्हें रोक और पकड लेता है, भीषण युद्ध दोनों में होता है तब गंगनाथ इस मशान से हार जाते है मशान देवताल गंगनाथ को गहरे तालाब में दबाने की कोशिश करता है तभी गंगनाथ अपने ईष्ट देव सिद्धनाथ केदार को आवाज लगाते है तभी सिद्ध केदार बाबा आकर दयोताल मशान से उनकी रक्षा करते है तथा शीघ्र वहाँ से जाने को कहते है ,
वहीं पचेश्वर में चामू चतुरभुज बाहु के रूप में शिव के रूप की पूजा की जाती है माघ पर्व के आरम्भ में मकर संक्रांति के पर्व पर इस मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है, मदिंर के सतह में बहने वाली पांच नदियों के महासंगम तट पर लोग सबसे बडा तीर्थ मानते है यहाँ उपनयन संस्कार भी इस पर्व पर करते है माघ की त्रिवेणी में तीन दिनों तक यहाँ लोग स्नान कर खुद को पवित्र करते है यहाँ से लोग गंगाजल को दूर दुर तक ले जाते है अत्यन्त शक्तिशाली एंव आस्था का प्रतीक है पचेश्वर महादेव मंदिर
❇️विशेष ध्यानाकर्षण ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर पचेश्वर मंदिर पर पहुचने पर लगा कि यह मंदिर वेशक राज्य पर्यटन के अधीन है पर जन सुविधाओं के मामले में अभी भी अविकसित है, ना तो यहाँ पर्यटन विभाग द्वारा उचित रैन बसेरे है जहाँ मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, बिस्तर, स्वास्थ्य, की सुविधा मौजूद है, दो जनपदों का यह प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ लगातार वर्ष भर लोग आते रहते हैं फिर भी किसी भी प्रकार की सुविधा यहाँ आमजन मानस को नही मिल पाती है, लोग दूर दूर से अपनी सामर्थ के अनुसार संसाधन लाते है, सडक मार्ग भी मंदिर से बहुत दूरी में स्थित है जिससे की सामान राशन की ढुलाई यात्री को स्वंम करनी पडती है, मंदिर में शौचालय तो बने है किंतु उचित देखभाल व रखरखाव न होने के कारण क्षत विछत पडे है, दूरसंचार के संसाधनों का अभाव इस क्षेत्र में है, प्रसासन को इस ऐतिहासिक मंदिर पल ध्यान देना चाहिए जिससे की यहाँ की मूलभूत सुविधाएं ठीक हो तथा यहाँ आने वाले प्रत्येक पर्यटक को मूलभूत सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सडक सुविधा सुचारू हो जिससे की मंदिर तक पंहुचने में सुगमता हो
आज भी बड़ा दुःख होता है कि सरकारें पंचेश्वर क्षेत्र को लेकर गंभीरता नही दिखा रही है कि इसे पर्यटन क्षेत्र को विकसित किया जाए
जैसे हमारे देश का अंतिम गांव माणा है तो उसी प्रकार पिथौरागढ़ जिला के अंतर्गत पिथौरागढ़ तहशील का अंतिम गांव हल्दू है जो विश्व प्रसिद्ध स्थल पंचेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत है व भारत नेपाल सीमा की मुख्य बिंदु है आजादी के 75 वर्ष साल होने को जा रहा है तब भी सीमांत गांव की अनदेखी की गई है पिथौरागढ़ विधानसभा का अंतिम बूथ 143 हल्दू है पूर्वर्ती वर्तमान सरकार से अनुरोध है की स्वीकृत #टनकपुरजौलजीबीमोटर_मार्ग को Border Roads Organisation के तहत इस बहुमूल्य सड़क मार्ग को सीघ्र सीमांत क्षेत्र को जोड़ा जाए।
●दूरसंचार के क्षेत्र मे #मोबाइलनेटवर्क से जोड़ा जाए ताकि सम्पूर्ण पंचेश्वर घाटी आज डिजिटलभारत से जुड़ जाए।
(मेरा गांव मेरा अभिमान) #ग्रामपंचायतहल्दू अगर आप यह क्षेत्र #पर्यटन_River_Rafting खनिजों का प्रर्याप्त मात्रा दोहन किया जा सकता है।। अंतराष्ट्रीय स्तर का यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में सरकार को आर्थिक तौर पर गति देगी यह मांग पिथौरागढ़/चंपावत उत्तरांचल)
पंचेश्वर उत्तरायणी जनसंघर्ष समिति पिछले कई वर्षों से कर रही है
❇️
दीपक जोशी जनपद पिथौरागढ

Share This News