पूर्व राज्य दर्जा मंत्री खजान चंद्र गुड्डू ने जनसंपर्क किया
बेरीनाग। कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्य दर्जा मंत्री खजान चंद्र गुड्डू गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान नगर पंचायत के लोगों से मिले व उनकी समस्याये सुनी और बेरीनाग नगर , उडियारी बैंड, कांडा किरौली कालेटी,जगथली का दौरा कर वहाँ के निवासियों, ग्राम प्रधान, व्यपारी वर्ग से मिलकर उनके हाल समाचार जाने साथ ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनहोंने सभी को नव वर्ष की बधाई दी और सभी लोगों को नव वर्ष के कलेण्डर वितरित किए इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

