प्रशासन ने चौकोड़ी मे 10 अवैध निर्माण ध्वस्त किये ।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग और चौकोड़ी में राजस्व विभाग के द्वारा सिलिंग के तहत भूमि और भवन का सर्वे कार्य किया जा रहा है। चौकोड़ी में भू स्वामियों द्वारा सिलिंग की कार्रवाई को देखते हुए रात्रि में गुपचुप तरीके से टीन सैड और अस्थाई निर्माण कर दिए । जिसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार कुन्दन सिंह नयाल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे एक दर्जन अस्थाई निर्माण और टीन सैड ध्वस्त कर दिये ।

तहसीलदार नयाल ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र की ड्रोन और अन्य माध्यमों से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा चुकी है। किसी को भी किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने दिया जायेगा। जो जबरन निर्माण कार्य करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन दिनों बेरीनाग और चौकोड़ी में राजस्व विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन घर घर जाकर सिलिंग कार्रवाई में भवन और भूमि की नापजोख की जा रही है। राजस्व टीम में राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद, संजय सिंह रावत, कविता, प्रिया आदि मौजूद थे। उधर प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से निर्माण कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


