FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा के अक्षय खनी व मीना बिष्ट ने जीते कांस्य व रजत पदक…

राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा के अक्षय खनी व मीना बिष्ट ने जीते कांस्य व रजत पदक…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

सेराघाट राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा के छात्र अक्षय खनी पुत्र नरेंद्र सिंह खनी ने U-17 वर्ग में भाला फैंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है,वही इसी विद्यालय की छात्रा मीना बिष्ट पुत्री पूरन सिंह बिष्ट ने U-19 वर्ग में ऊँची कूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है,दोनों के चयन पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है व दोनों छात्र/छात्रा के उज्ज्वल जीवन की कामना की है।
विद्यालय के शिक्षक डॉ चन्द्रशेखर खाती ने बताया कि यह प्रतियोगिता हल्द्वानी में आयोजित हुई थी,उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है,जिससे आगे भी अन्य बच्चे इनकी उपलब्धि से प्रेरित होंगे।

Share This News