FEATUREDGeneralLatestNewsअल्मोड़ा

धौलछीना के पास जमराडी बखरिया नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गई । घटना में चार लोगों की मौत।

एनएचएल नेटवर्क।

अल्मोड़ा धौलछीना के पास जमराडी बखरिया नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गई । घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम खोजबीन बचाव कार्य में जुटी हुई है।
कल शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। शनिवार को बारात सुबह वापस लौट रही थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे बारातियों से भरी एक आल्टो यूके 18 एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल को भेज दिया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जनपद अल्मोड़ा में एक वाहन दुर्घटना हो गया। मौके पर एसडीआरएफ ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार आज जनपद नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि शेराघाड रोड लिगुडता मोड के पास एक बारात की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है।बउक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन फोर्ड फिएस्टा(वाहन संख्या UK 18H 6578) था,जो सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे है ,जिनमे से तीन को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया व एसडीआरएफ टीम द्वारा 4 शवों को खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।गौरतलब है कि जयन्त सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने सब बेरीनाग गए थे। शादी के उपरांत वापसी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

मृतकों का विवरण:-

1) जयन्त सिंह पुत्र  बच्ची सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी काफलीगेर

2) अनिता पत्नी  मंगल सिंह उम्र- 32 वर्ष निवासी काफलीगेर

3) सीमा पत्नी  जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरियाल गांव

4) समर पुत्र  मंगल सिंह उम्र – 10 वर्ष निवासी काफलीगेर

 

Share This News