पिथौरागढ के गैना के पास अल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन महिलाएं घायल।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़ से भटेड़ी जा रही आल्टो कार गैना के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार चालक सहित तीन महिलाएं घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार पिथौरागढ़ से भटेडी की आरे जा रही थी कि गैना से आगे बिसखोली के पास चिमडखोला पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन महिला सवारी बैठी हुई थी तीनों महिलाएं घायल बताई जा रही हैं जबकि चालक सुरक्षित बताया गया है। हादसे की सूचना पर झूलाघाट थाने के अर्जुन सिंह राणा के साथ अमरीश मेहता, दीपक लुन्ठी और चालक सुनील कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उससे पूर्व ही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को खाई से निकालकर 108 व निजी वाहन से अस्पताल भेजा जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

