FEATUREDGeneralLatestNewsppSportsuttarakhandपिथौरागढ

स्व० नंदन सिंह मेहता क्रिकेट कप 2024 में कल फाइनल मुकाबला खेला गया,फाइनल मुकाबला धपना की A व B टीम के बीच खेला गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गणाई गंगोली में चल रहे स्व० नंदन सिंह मेहता क्रिकेट कप 2024 में कल फाइनल मुकाबला खेला गया,फाइनल मुकाबला धपना की A व B टीम के बीच हुआ,आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में धपना B ने विश्व एकादश का खिताब जीतने का सपना तोड़ते हुए 5 विकेट से मैच जीता,पहले खेलते हुए विश्व एकादश ने अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सौरभ के 74 रन की मदद से निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए,वही धपना B से नाजिम व मंटू ने 2-2 विकेट लिए,जबाब में धपना B ने नाजिम की आतिशी व शानदार पारी की बदौलत मैच 14 वे ओवर में ही 5 विकेट शेष रहते जीत लिया,नाजिम ने 69 रन की पारी खेली, नाजिम को ऑल राउंडर प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया,उन्हें स्व० नंदन सिंह मेहता की भाभीजी श्रीमती रेखा मेहता पत्नी भूपेंद्र मेहता ने 2,100 रुपया पारितोषिक हेतु दिया।
आज के सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला रही,जिनका कमेटी ने बैज अलंकृत कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया वही विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान टुपरौली दीपा गंगोला रही, उनके साथ अन्य अतिथि विनोद डसीला ,रोहित बनकोटी आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News