almoraFEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandअल्मोड़ाउत्तराखंडराज्य

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीप जोशी का असामयिक निधन

वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो प्रभारी अमर उजाला श्री दीप जोशी का असामयिक निधन

दीपक जोशी अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मे वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो प्रभारी अमर उजाला श्री दीप जोशी के असामयिक निधन पर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मा0 संासद अजय टम्टा, मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मा0 गोविन्द सिंह पिल्खवाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे सहित समस्त गणमान्यजनो व पत्रकारजनों ने शोक व्यक्त किया गया। स्व0 जोशी ने असामयिक निधन पर आज जिला अधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व समस्त पत्रकारजनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शोक संतृप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्व0 जोशी के निधन होना पत्रकार जगत के लिये एक अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व0 जोशी द्वारा 25 वर्ष से अधिक का समय पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया गया। स्व0 जोशी पत्रकारिता से जुडे होने के साथ-साथ रंगकर्मी भी थे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन उनके परिवार साथ खड़ा है और जो भी मदद होगी उसके लिये जिला प्रशासन तत्पर रहेगा। स्व0 जोशी का जन्म 20 अक्टूबर, 1964 को जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र के गांव बोहराकून में हुआ। उन्होंने पत्रकारिता का सफर भीमताल में वर्ष 1992 से शुरू किया। स्व0 जोशी कुछ समय बरेली व हल्द्वानी में कार्यरत रहे लेकिन अधिकांश सेवा काल उनका अल्मोड़ा में ही रहा।
स्व0 जोशी के निधन पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डे, पी0सी0 तिवारी, प्रकाश पंत, नवीन बिष्ट, प्रकाश पाण्डे, राजेन्द्र रावत, दयाकृष्ण काण्डपाल, दया शंकर टम्टा, सुरेश चन्द्र तिवारी, हयात सिंह रावत, अशोक पाण्डे, हरीश भण्डारी, रमेश जोशी, चन्दन नेगी, रमेश जड़ौत, निर्मल उप्रेती, श्रीमंती कंचना तिवारी, नवीन उपाध्याय, दीपक मनराल, अनिल सनवाल, शिवेन्द्र गोस्वामी, कपिल मल्होत्रा, नसीम अहमद, प्रमोद जोशी, संजय अग्रवाल, दीप सिंह बोरा, किशन जोशी, प्रमोद डालाकोटी, ललित भट्ट, सोनू सिजवाली, विभू कृष्णा, हिमांशु लटवाल, देवेन्द्र बिष्ट, सेवानिवृृत्त सहायक लेखाकार शंकर दत्त पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, वरिष्ठ सहायक विपिन चन्द्र, तारादत्त पाण्डे, हरीश बिष्ट, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह लटवाल सहित समस्त पत्रकारजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की

Share This News