हंगोलीहाट में धूमधाम से मनाई गयी अम्बेडकर जयंती।

धएनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट।अंबेडकर जयंती के अवसर पर दयाल कुमार अध्यक्ष अम्बेडकर समिति गंगोलिहाट की अध्यक्षता में अंबेडकर समिति गंगोलीहाट/ एससी एसटी शिक्षक संगठन गंगोलीहाट )की देखरेख में अम्बेडकर पार्क निकट लोक निर्माण निरिक्षण भवन गंगोलीहाट में स्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर एक शोभायात्रा मुख्य बाजार गंगोलीहाट से होते हुए जीआईसी मैदान गंगोलीहाट तक निकाली गई तत्पश्चात नंदन प्रसाद की अध्यक्षता में जीआईसी खेल मैदान में मुख्य अतिथि सुश्री अर्चना गंगोला ब्लॉक प्रमुख द्वारा दीप प्रज्वलित एवं बाबा साहेब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण/पुष्प अर्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया । समारोह में मुख्य वक्ता दया कृष्णा बेरी लेफ्टिनेंट विशिष अतिथि एवं शिक्षक संगठन के साधुराम ग्वासीकोटी द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दलितों, पिछड़ो, महिलाओं आदि निर्बल वर्ग के लोगो के उत्थान सहित संविधान निर्माण में किये गए कार्यो को याद किया गया कई अन्य वक्ताओं द्वारा भी डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा इस दौरान सम्मानित अतिथियों को बैज अलंकरण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
ऊक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमालय ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट , रमेश बोरा, भूपाल आर्या , बहादुर राम पूर्व सभासद, भगवती पन्त सुमित्रा बोनाल प्रधानाचार्या जीजीआईसी, अनीता ,बसंत कुमार ,राम प्रसाद, नंदन प्रसाद ,राजू राम ,रेवती देवी ,अमित बोरा ,आनंद प्रसाद ,राजेंद्र प्रसाद्,पंकज कुमार , अनिल कुमार,किशोर कुमार, केसर लाल, उमेश कुमार राजेंद्र प्रसाद अनिल सान्याल सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद प्रसाद एवं साधु राम ग्वासीकोटी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए अंबेडकर समिति के अध्यक्ष दयाल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

