FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

बलाण गांव के हाईस्कूल तक मोटर सड़क के नव निर्माण की स्वीकृति मिली

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती बलाण गांव के हाईस्कूल तक मोटर सड़क के नव निर्माण की स्वीकृति मिल गई हैं। जिस पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया हैं। जबकि इस स्वीकृति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं आम जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया हैं।
थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने घेस से बलाण तक 11 किमी मोटर सड़क का पूर्व में ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य हो चुका हैं, किंतु सड़क गांव तक नही पहुंच पाई थी ,जिस पर ग्रामीण लगातार बलाण हाईस्कूल तक सड़क का निर्माण कार्य करने की मांग करते आ रहे थे। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री के संज्ञान में यह मामला लाए जिस पर गत दिनों मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय कमेटी में किमी 11 से बलाण हाईस्कूल तक एक किमी सड़क का निर्माण कार्य स्टेज 1 व 2 को मिसिंग लिंक के तहत स्वीकृत दी गई। जिससे जल्द ही बलाण गांव के मध्य तक सड़क का नव निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।बलाण हाईस्कूल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने इसके लिए विधायक के द्वारा लगातार किए प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि सड़क निर्माण से विकास खंड के अंतिम गांव में सुमार बलाण गांव के ग्रामीण को इस सड़क का काफी अधिक लाभ होगा।

Share This News