berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

अवैध शराब के साथ दो व्‍यक्ति गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ दो व्‍यक्ति  गिरफ्तार

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

गंगोलीहाट। नवनियुक्त थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ के निर्देशन में थाने
के एसआई प्रकाश पाण्डेय ने 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 11 बोतल व 43 पव्वे देशी शराब, 72 बोतल बीयर के साथ दो आरोपियों को दबोचा। थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ ने बताया कि मंगलवार को दो टीमों का गठन कर गंगोलीहाट बाजार के दो ढाबों में छापेमारी की गयी। एक ढाबे से 25 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 11 बोतल 43 पव्वे देशी शराब तथा 24 बोतल बीयर बरामद की वहीं दूसरे ढाबे से 48 बोतल अवैध बियर जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह व जगत सिंह शामिल हैं। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, राकेश सिंह बोहरा, कमल सिंह तुलेरा, राहुल रावत शामिल रहे।

Share This News