बनकोट सरदोत्सव महोत्सव दूसरी शाम किशन लाल टीम के नाम रही।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
बनकोट-गणाई गंगोली तहसील के बनकोट में महोत्सव का रंगारंग आयोजन जारी है,महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर में स्थानीय कलाकारों,विद्यालयी बच्चोँ,क्षेत्र के कलाकार आदि ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये वहीं शाम को नैनीताल की टीम, लच्छू जौकर,किशन लाल की टीम व रांक डांस ग्रुप टीम ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनता जनार्दन को खूब मनोरंजीत किया।

वही कल मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया उपस्थित रहे, जिनका कमेटी ने पुष्प की माला पहनाकर,बैज/शौल अलंकृत कर व स्मृति चिह्न भैंट कर स्वागत अभिनंदन किया,वहीं कल गणाई गंगोली से श्री नौलिंग महोत्सव समिति के जितेंद्र बोरा,राजू उपाध्याय , देवेंद्र मेहता , सिद्धार्थ शंभू पांडे व आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे,सभी का कमेटी ने बैज अलंकृत कर व स्मृति चिह्न भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।

वहीं मुख्य अतिथि कपकोट विधायक ने बनकोट क्षेत्र की सबसे पुरानी मांग बनकोट को बागेश्वर जिले में मिलाने हेतु मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखने व बनकोट को बागेश्वर जिले में मिलाने का आश्वासन दिया। कमेटी अध्यक्ष रबिन्द्र बनकोटी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।


