बसंत कुमार बिड़ला जी के जन्म दिवस पर सेंचुरी मिल ने वितरित किये कम्बल
स्व० श्री बसंत कुमार बिड़ला जी के जन्म दिवस पर सेंचुरी मिल ने वितरित किये कम्बल

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता रमाकान्त पन्त।
——————-
लालकुआं/स्व० श्री बसंत कुमार बिड़ला जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके बताये गये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेंचुरी मिल के सीईओ श्री जे० पी० नारायण के दिशा- निर्देश में मिल क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले गरीब व असहाय लोगों को वरिष्ठ़ प्रबंधक श्री नरेश चन्द्रा व श्री शुभाष शर्मा की अगुवाई में लगभग 250 जरुरतमंदो को कम्बल का वितरण किया गया।क्षेत्रवासियों ने इस पुनीत पावन कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सेंचुरी मिल लोक कल्याण के कार्यों में रहकर समय-समय पर अपने दायित्वों व कर्तव्यों का सजग रहकर पालन करते हुए आ रही है। और हमेशा गरीबों की मदद को तत्पर रहती है जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। इस अवसर पर मिल के वरिष्ठ प्रबंधक श्री नरेश चन्द्रा व श्री शुभाष शर्मा ने कहा दान ईश्वर की प्रसन्नता में प्रमुख है। यह किसी के ऊपर कोई उपकार नहीं है बल्कि मिल के सीईओ व हमारे मार्गदर्शक श्री जे पी नारायण की निर्मल व पावन भावनाओं का संगम है। अत: ईश्वर की प्रसन्नता के लिए और समाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए हमें जरूरतमंदों की सहायता करते रहनी चाहिए सेंचुरी मिल इस कार्य में अग्रणीय है। व सदा अग्रणीय रहकर क्षेत्रवासियों के सुख दुःख में सदैव अपनी सक्रिय भागीदारी अदा करती रहेगी । कम्बल वितरण के दौरान संस्थान के श्रम संगठनों के सर्वश्री अवनीश कुमार त्यागी,कैलाश चौसाली, शैलेन्द्र सिंह, रमेश सिंह,अमरनाथ मिश्रा, शतीश जोशी, शर्मा प्रसाद यादव,सतीश भाटिया सहित सी० एस० आर० टीम के सदस्य मौजूद रहे।*

