सैम देवता की पूजा के साथ बौराणी मेला शुरू,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग (पिथौरागढ़)। बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव रविवार से शुरू हो गया है। महिला समूह ने मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य मंच में चांचरी का भव्य आयोजन किया। इससे पहले सुबह बौराणी के सैम मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। बड़ी संख्या में लोग पूजा के समय मौजूद रहे। विधायक फकीर राम टम्टा ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए महोत्सव को सहयोग देने की बात की।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिवान सिह बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के समय स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शाम से मेला स्थल पर लोगों का जुटना शुरू हो गया।

कल आधी रात के बाद निकलने वाली 27 फुट लंबी मशाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हैं। मशाल पुलईचापड़ गांव से बौराणी मंदिर तक लाई जाएगी। उद्घाटन के समय राजेन्द्र बोरा, मोहन सिह बोरा,मदन सिह आदि कई लोग उपस्थित थे। संचालन शिक्षक हेम पांडे ने किया।
सैम मंदिर में सुबह चार बजे से पूजा अर्चना शुरू हो गई। मेला स्थल पर दुकानें सज गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहरी क्षेत्रों से कई कलाकार पहुंच गए हैं।स्कूलो के द्वरा भी कई सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मंदिर में सुबह से नौर्त लग गए। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त है। इस अवसर पर दीवान सिंह बोरा अध्यक्ष, आन सिंह बोरा उपाध्यक्ष, ममता बोरा उपाध्यक्ष,आकाश सिंह बोरा सचिव, कमल सिंह कार्की चन्दन सिंह बोरा, मनमोहन सिंह बोरा, अमित सिंह गोकुल सिंह,राजेन्द्र बोरा शिवजी, मनोज आर्य ,महेश राम लोहिया सांस्कृतिक संयोजक, कल्याण बोरा, प्रमोद सिह , प्रकाश सिंह ,राजेश सिंह बोरा, देवेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह बोरा, भगवान सिंह,सुधीर सिंह, संजय सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

