berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

एसबीआई इंश्योरेंस का बीडीएम गबन के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम अमीर सिद्धिकि के खिलाफ धनराशि गबन करने पर बेरीनाग पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने बताया नरेंद्र सिंह पुत्र गंगासिंह निवासी ग्राम मच्छीखेत थाना बेरीनाग की लिखित तहरीर बाबत पिता द्वारा अपनी पॉलिसी खाते में डालने के लिए ₹7लाख का चेक एजेंट एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में आमिर सिद्दीकी को 28 अक्टूबर को देना जिसके द्वारा उक्त धनराशि को अपने बैंक के खाते में जमा कर गवन करने के आधार पर कोतवाली बेरीनाग पर मुकदमा अपराध संख्या 29 / 25 धारा 316 ( 5 ) बीएनएस बनाम आमिर सिद्दीकी पुत्र सगीरुल्ला निवासी गणपति बिहार पीली कोठी थाना कोतवाली हल्द्वानी जिला नैनीताल पंजीकृत किया गया। दौराने पूछताछ का विवेचना से प्रकाश में आया कि अभियुक्त आमिर के द्वारा वादी के अलावा अंजू रौतेला पत्नी  गोविंद सिंह रौतेला निवासी ग्राम नरगोली थाना कांड जिला बागेश्वर खान निवासी बेरीनाग के चार लाख रुपए व पंकज सिंह बोरा पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम चाख थाना कोतवाली बेरीनाग के ₹50000 द्वारा चेक , इंश्योरेंस की किस्त जमा करने के नाम पर लेकर अभियुक्त द्वारा अपने खाते में डालकर गवन किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने शीघ्र त्वरित कार्य करते हुये पूछताछ अभियुक्त को बुधवार थाने पर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को रिमांड हेतु  न्यायालय गंगोलीहाट में पेश किया जा रहा है । गिरफ्तारी टीम में एस आई पूजा मेहरा, एएसआई भुवन चन्द्र पाण्डेय सहित आदि मौजूद रहे। इधर व्यापार संघ बेरीनाग के अध्यक्ष राजेश रावत ने पुलिस के द्वारा शीघ्र कार्यवाही कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजने पर पुलिस की सराहना की।

Share This News