बेरीनाग ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने प्रशासक का कार्यभार सम्भाला ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती अधिनियम के तहत प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रमुखो को प्रसाशक नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में बेरीनाग विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने बुधवार को प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विकास खण्ड के सभी क्षेत्र पंचायत,ग्राम प्रधान की मौजूदगी में मिष्ठान वितरण किया गया।

प्रशासक के तौर पर कार्य भार ग्रहण करने के बाद ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व पंचायत मंत्री का आभार ब्यक्त किया, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी नीतियां आम जन तक पहुचाया जाएगा, इस मौके पर प्रशासक जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला,ग्राम प्रधान मंगल कठायत, चन्दन खाती, सूरज बोरा,प्रमोद धारियाल, भगवान राम,चनर राम, दीपा महरा,राधा रावल, दीपा उपाध्याय सहित केई क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।

