बेरीनाग के राईगढस्यारी मे मजदूर की मौत
बेरीनाग के राईगढस्यारी मे मजदूर की मौत।
———————-

बेरीनाग -कल देर शाम राईगढस्यारी में स्थित खडिया खान के पास पैदल मार्ग में ललिता प्रसाद पुत्र स्व चरण दत्त तत्राडी उम्र 48 वर्ष निवासी राईगढस्यारी की घर को जाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से खाई मे गिर गया। ग्रामीणों द्वारा 108वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लाया गया वहां पहुचने से पहले रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गयी।डा0 ने मृत घोषित कर दिया ।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया मृतक की तीन बेटिया है और एक बेटा मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये पिथौरागढ़ भेज दिया है।

