बेरीनाग नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या गंभीर

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बाजार में जाम लगने से कई वाहन फंसे रहे। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे नगर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। इससे क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। जाम लगने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। जाम से लंबी दूरी के वाहनों में सवार लोगों को सर्वाधिक दिक्कत हुई। आधे घंटे से भी अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम से लोगों को राहत दिलाई। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।


