बेरीनाग पुलिस ने वाहन चैकिग अभियान के दौरान दो वाहनो को किया सीज।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग थाना पुलिस ने कस्बे के मुख्य चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की सघनता से जांच के दौरान एक वाहन चालक नशे की हालत मे पकडा गया, जिसका वाहन सीज कर दिया गया है वही एक नाबालिक को भी वाहन चलाते हुए पकडे जाने पर वाहन सीज कर दिया गया है।
थाना प्रभारी हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने बेरीनाग के विभिन्न चौराहों पर वाहन चैकिग अभियान चलाया। इसमें दो वाहनो को सीज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

