बेरीनाग सामाजिक कार्यकर्ता ने घायल गाय का उपचार कराया ।
बेरीनाग सामाजिक कार्यकर्ता ने घायल गाय का उपचार कराया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग के पैट्रोल पम्प के समीप बेसहारा गाय बहुत दिनों से घायल थी गाय दाहिना पैर बुरी तरह चोटिल हो गया और सड़ने लगा और इसकी दशा बहुत खराब थी इसकी मदद के लिए ना शासन प्रशासन और ना ही कोई सामाजिक संगठन आगे आया और नहीं किसी ने इसका इलाज कराया इसकी हालत बहुत खराब थी हम लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा, चोमू सिंह धानिक , महेंद्र सिंह धानिक के साथ मिलकर अपने निजी संसाधनों और अपने खर्चे पर गाय के पांव का उपचार कराया । पशु चिकित्सक डाॅ तनमय त्रिवारी, डाॅ गौरव कुमार फामसिस्ट ने गाय के पांव सर्जरी की। गाय की हालत सुधर रही है ।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने पशुपालकों से अपील की पशुओं को बेसाहारा न छोड़े । नगर पालिका से गायों के के लिए गौशाला बनाने की मांग की । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह बोरा और गौरक्षक चामू सिंह धनिक, महेंद्र सिंह धानिक ,राजेंद्र सिंह धानिक,हरीश सिंह मजिला , राजेंद्र सिंह रौतेला ,भरत सिंह कालाकोटी, योगेश धपोला ,इकराम खान आदि उपस्थित थे।

