FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

द्वितीय स्वर्गीय विनोद पांडे मेमोरियल प्राइज मनी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट। द्वितीय स्वर्गीय विनोद पांडे मेमोरियल प्राइज मनी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में शुरू हो गई है उद्घाटन मैच बेरीनाग 11 एवं टनकपुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें टनकपुर की टीम विजई रही उक्त टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वर्गीय विनोद पांडे जी की मां बसंती देवी द्वारा रिबन काटकर किया गया विनोद पांडे के छोटे भाई बबलू पांडे द्वारा उक्त टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बेरीनाग टनकपुर हल्द्वानी बागेश्वर तथा स्थानीय टीमैं प्रतिभा कर रही हैं ।

विजेता टीम को 15 000 पन्द्रह हजार तथा उपविजेता टीम को ₹8000 आठ हजार रुपये की धनराशि आयोजन करता बबलू पांडे की ओर से पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी उद्घाटन मैच के निर्णायक वीरेंद्र खाती एवं गौरव खाती थे तथा लाइनमैन मोहित शाह एवं निखिल शाह थे स्कोरर गजेंद्र रावल एवं सोनू पांडे थे टूर्नामेंट का आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट द्वारा प्रसारित किया गया समाचार लिखे जाने तक त्रिपुरादेवी इलेवन एवं बेरीनाग की टीमों के मध्य तथा हल्द्वानी व बुगली की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है

Share This News