भारत में कोरोना का बढ़ता प्रकोप
भारत में कोरोना का बढ़ता प्रकोप
अब तक कुल मरीजों की संख्या 1,29,28,574 है. वहीं, मौत का आंकडा अब तक 1,66,862 है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना लगातार बडता ही जा रहा है. पहली लहर के मुकाबले देश में दूसरी कोरोना लहर ज्यादा खतरनाक दिख रही है. पिछले 24 घंटे में देश में सवा लाख पार नए मामले आए हैं. एक दिन में 1,26,789 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 685 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है. अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है. वहीं, मौत की बात करें तो इस वायरस से अब तक 1,66,862 लोगों की मौत हुई है. अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9,10,319 हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
बुधवार को एक दिन में 1 लाख 15 हजार से ज्याद नए मामले सामने आए थे, साथ ही इस दौरान 630 लोगों की मौत हुई थी.


