सामाजिक समिति ने नगर के जनप्रतिनिधि वह गणमान्य परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡

पिथौरागढ़। पुरानी चौक बाजार के ऐतिहासिक होलाष्टक सामाजिक समिति द्वारा नगर के जनप्रतिनिधि वह गणमान्य परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
खड़ी होली के 129 साल होने तथा इस पर्व में हिंदू -मुस्लिम की एकता बनी पुरानी चौक बाजार में समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन शाह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र साह ठुलघरिया नए संयुक्त रूप से महाकाली व ऐतिहासिक धरोहर के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल साह ने कहा कि प्रेम और भाईचारे की मिसाल पुरानी बाजार की खड़ी होली ने आज दुनिया में पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम एक रंग में मिलकर इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं हमने अपने आने वाली पीढ़ी को विरासत के रूप में यही सौंपना होगा।
भाजपा नेता वीरेंद्र शाह ने कहा कि ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए और इसके संरक्षण के लिए हम सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ी को इस पारंपरिक संस्कृति से जोड़ रहे हैं यही हमारे लिए हमारे प्रेम भाईचारे की पहचान है।
—————————–
इन्हें किया सम्मानित
पुरानी बाजार के पार्षद सुशील खत्री, बहार अली,
भूपेन्द्र माहरा, सुनील वर्मा, पूरन टम्टा, बहार अली, तारा थापा, सुनील पुनेठा, पीएल गुप्ता, हेमंत मुरारी, अशोक पाटनी, हेम गुंज्याल, ललित खत्री, राजेन्द्र चिलकोटि, बशीर खान, ताहिर खान, सलीम खान, एजाज अली आदि।
—————————
सहयोग होली कमेटी के सदस्य
बसंत शाह, सूरज जंग थापा, उमेश लाल शाह, सुनील वर्मा, अक्षय, अन्नू लाल, कवींद्र, राजू, धर्मेंद्र, पिंकू, गोलू अग्रवाल, तोहराब अली मौजूद रहे।

Share This News