FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

अजय टम्टा के प्रथम बार गंगोलीहाट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट। केंद्रीय सड़क परिवहन राज मार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रथम बार गंगोलीहाट आगमन पर स्थानीय लोग निर्माण निरीक्षण भवन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया। लोक निर्माण निरीक्षण भवन में निरीक्षण भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तीसरी बार सांसद बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने का वचन दोहराया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि पहले देश में घोटाले होते थे उसके कारण दुनिया में हमारा सर नीचे होता था 2014 के बाद कोई घोटाला नहीं हुआ हर व्यक्ति को 17 योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी में 140 करोड लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई इतना ही नहीं 150 देशों को निशुल्क कोरोना की वैक्सीन निशुल्क दी गई श्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में T20 जैसी बैठक भारत में कराई गई तथा 2037 का ओलंपिक भी भारत में कराए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 75000 छात्र-छात्राओं के लिए ने नई मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का जो सपना है उसे दिशा में आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने पनार से उडियारी बैण्ड तक टू लाइन सड़क शीघ्र बनाए जाने के निर्देश एन एच के अधिकारियों को दिए उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को शीघ्र बनाए जाने का आश्वासन उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया । समारोह को संबोधित करते हुए विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि गंगोलीहाट को एक विकसित एवं आदर्श विधानसभा बनाए जाने का अपना लक्ष्य है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसमें सहयोग की अपील की तथा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद एवं विधायक का शोल, प्रतीक चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रुप से गिरीश जोशी, नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवती महरा निवृत्तमान नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री पाठक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित पाठक भाजपा अनुसुचित मोर्चा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार पूर्व अध्यक्ष प्रेम राम वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश रावत महामंत्री राकेश पाठक दयाल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया।

Share This News