स्व. गोविंदी बाफिला मेमोरियल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मोहित, खुशबू, आरती और पवन ने पहला स्थान हासिल किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। स्व. गोविंदी बाफिला मेमोरियल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मोहित, खुशबू, आरती और पवन ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि 40 प्लस आयु वर्ग में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बाजी मारी। शिव शक्ति क्लब बेरीनाग की ओर से रविवार को क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित हूई। क्रॉस कंट्री का शुभारम्भ सीएचसी बेरीनाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सिद्धार्थ पाटनी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक गणाई के शाखा प्रबंधक एलएम टम्टा और राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी ने फ्लेग ऑफ़ कर किया।

बालक 16प्लस आयु वर्ग में पवन कुमार पहले, तेजपाल सिंह दूसरे, सूरज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आरती जोशी ने पहला, ममता परगाई ने दूसरे, तनूजा असवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर- बालक वर्ग में मोहित लाल ने पहला, आकाश कुमार ने दूसरा, चंदन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में खुशबू जोशी ने पहला, ख़ुशी जोशी ने दूसरा, बबीता जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 प्लस वर्ग में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने पहला, पूर्व सैनिक सुनील रावत ने दूसरा, प्रकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी , प्रमाण पत्र, नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, निवर्तमान सभासद बलवंत धानिक, श्रीमती मंजू बाफिला ,आनंद सिंह बाफिला, दान सिंह बाफिला, राजकुमार रावत, मनोहर खाती, चंदन मेहरा, चंद्रशेखर खाती, मनमोहन मेहता, हरीश चुफ़ाल,अमित पाठक, पंकज कार्की, पियूष पंत, जीवन लाल शाह, जीवन रावत, जीवन पाठक, दीपक कालाकोटी, भरत मारकुना, कृपाल धानिक, महेन्द्र धानिक, मदनमोहन रावत, कृपाल सिंह बाफिला, नरेन्द्र सिंह बाफिला, राजीव शर्मा, विनोद पाठक, मनोज रावत, राजेश पंत, पवन डांगी, बलवंत धानिक, दीपक कठायत, रिंकू रौतेला, मयंक पंत, मंजू बाफिला, कमलेश पंत, होशियार बाफिला, सुनीता बाफिला, शैलजा बाफिला, क्लब अध्यक्ष ललित पंत, उपाध्यक्ष देवेंद्र लाल शाह, ललित बाफिला, सचिव राजेश रावत, कोषाध्यक्ष संदीप धानिक, भूपेंद्र मेहरा, राजेश कार्की, अंशुल डांगी, दीपक नेगी, दीपक धानिक, शैलेश मेहता, पवन बिष्ट (पाना) ,पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।

