berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

महाविद्यालय में आगामी पांच वर्ष की विभागीय कार्ययोजना पर किया मंथन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन एवं उच्च शिक्षा के गुणवत्ता उन्नयन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों से आगामी पांच वर्ष की विभागीय कार्ययोजना के बारे में विस्तृत चर्चा की। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने आगामी पांच वर्षों की विभागीय कार्ययोजना तैयार कर प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत किया एवं कार्ययोजना के क्रियान्वयन हेतु मंथन हुआ।

प्राचार्य ने इस कार्य योजना का पाठ्यक्रम तैयार कर विद्यार्थियों के हित के दृष्टिगत अति शीघ्र महाविद्यालय में संचालित करने हेतु प्राध्यापकों को निर्देश दिये। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News