CBSE बोर्ड ने 10 वीं व 12 वीं का रिज़ल्ट किया जारी, ऐसे करे चेक।

एनएचएल नेटवर्क।
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। यहां 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए तीन सर्वर लिंक उपलब्ध होंगे।
किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

