वन दरोगा चन्दन प्रकाश बाराकोली वन क्षेत्र से हुए सेवानिवृत्त
वन दरोगा चन्दन प्रकाश बाराकोली वन क्षेत्र से हुए सेवानिवृत्त दी वन विभाग ने विदाई।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक भारद्वाज
सितारगंज बाराकोली वन क्षेत्र तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के समस्त वन अधिकारी एवं कर्मचारियो ने चन्दन प्रकाश वन दरोगा के राजकीय सेवानिवृत्ती के उपलक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह के अवसर पर उनको शुभकामनाओं सहित विदाई दी और उनके दीर्घ जीवी उज्जवल भविष्य की सभी लोगों ने कामना की। राजकीय सेवा में उनके द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर 1989 को वन विभाग में वन रक्षक के रूप में तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से अपनी सेवा प्रारंभ की गयी थी। विभिन्न क्षेत्रों में आपके द्वारा अपना योगदान दिया गया फल स्वरुप उत्तराखंड वन विभाग द्वारा 9 सितंबर 2014 को वन दरोगा के पद पर इनकी पदोन्नति हुई।इनके द्वारा सन 2015 से 2017 तक रामनगर वन प्रभाग में वन दरोगा के पद पर सेवा प्रदान की गयीं। 20 फरवरी 2017 से बाराकोली वन क्षेत्र सितारगंज तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी रामनगर वन प्रभाग से स्थानांतरित होकर आए ओर तब से लेकर आज तक 31 मार्च तक बाराकोली वन क्षेत्र सितारगंज में कार्यरत रहे विभिन्न वन क्षेत्रो में अपना योगदान इनके द्वारा दिया गया।चंदन प्रकाश वन दरोगा ने सफलतापूर्वक राजकीय सेवा पूर्ण की ओर उनका सितारगंज बाराकोली वन क्षेत्र से सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को इनकी विदाई की गयी।उनका माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर उनकी विदाई की गयी। सितारगंज चन्दन प्रकाश वन दरोगा को वन विभाग की पूरी टीम के द्वारा सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहाँ उनका सम्मान किया गया सितारगंज वन विभाग में आयोजित विदाई समारोह में वन विभाग के सभी कर्मचारियो ने उनका सम्मान किया।इस मौके पर जितेंद्र प्रसाद डिमरी बाराकोली के रेंजर ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा था ओर हमेशा उननी मधुर भाषा के चलते उनका सभी अधिकारी व कर्मचारी सम्मान करते थे।

