berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट के मार्गदर्शन से अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरांत प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट ने विद्यार्थियों को अपने व्याख्यान से सम्बोधित किया एवं उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभागीय प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा नेगी एवं डॉ. पूनम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में कार्तिक नेवालिया बी. ए. चतुर्थ सेम. प्रथम, आँचल बी. ए.छठे सेम. ने द्वितीय स्थान तथा करिश्मा बी.ए. छठे सेम एवं मंतशा बानू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। व मनीषा, आशिवा एवं शर्मिला को प्राचार्य द्वारा सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर डॉ. दीपा पंत, डॉ. एम. एस. कुटियाल, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. किशोर कुमार , डॉ. धीरज सिंह खाती, डॉ. दीप्ति मिश्रा समेत महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News