चौकोडी हिमालया इंटर कालेज में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।हिमालया इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की जानकारी देने को लेकर हिमालया इंटर कालेज चौकोडी में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तरायणी संस्था के अध्यक्ष व पूर्व आयुक्त राजकुमार बर्थवाल ने छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी सहित पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करते ही समयानुसार कार्य करने और नशे से दूर रहने की बात कही। बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट गोविंद बल्लभ पाठक ने इंटरमीडिएट के बाद सेना के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए तैयारी और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ ही देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

