FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा गणाई मण्डल में मिष्ठान वितरण किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

गणाई गंगोली। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा गंगोलीहाट के भाजपा गणाई मण्डल में मिष्ठान वितरण किया। उत्तराखंड की राजनीति के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण दिन है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने वाले प्रथम मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अटूट विश्वास, कुशल नेतृत्व और विकास की राजनीति पर लगी जनस्वीकृति की मुहर है।

उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का यह कीर्तिमान इस बात का भी सशक्त प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को स्थिर, मजबूत और विकासोन्मुख सरकार देने का जो वचन जनता से किया था, उसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

इस अवसर पर भाजपा गणाई मण्डल उपाध्यक्ष हेमंत उपाध्याय , सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत , बबली डोबाल , महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत , बबली डोबाल , अनु०जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज कोहली , वरिष्ठ भाजपा नेता गोकुल गंगोला , क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई बलबीर बोरा , आईडी उपाध्याय , पूरन चंद्र उपाध्याय , नवीन जोशी , सूरज पंत , मोहन जोशी , ओम प्रकाश , जगदीश बोरा , अनिल कुमार , संजय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This News